ईचागढ़ प्रखंड के मैसड़ा एवं बांदु पंचायत भवन परिसर में गुरुवार शाम 4 बजे तक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक सविता महतो एवं बीडीओ एकता वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाया गया था।जिसमें कई लोगो ने अपना आवेदन पत्र जमा किया।तथा कई आवेदक का आवेदन निष्पादित किया गया।