शाहजहांपुर। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह व्यवस्था 28 अप्रैल शाम 6 बजे से 29 अप्रैल रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। गढ़िया रंगीन क्षेत्र से एक्सप्रेस-वे पर सामान्य आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।