बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र स्थित पंचशती सर्किल के पास एक मकान में 30 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार युवक पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारा गया। इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सहयोग से उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने