अंबाह: अमिल्हेड़ा गांव में रास्ते के विवाद में चली लाठी-फरसा, आठ घायल, तीन मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Jun 22, 2026 अंबाह के अमिल्हेड़ा गांव में रास्ते के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और फरसे चलने से आठ लोग घायल हो गए। सोनू, जयकेश और उदय सिंह समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। तीन घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मुरैना रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।