लखीमपुर: कस्बा खीरी में मोहर्रम की आठवीं का गमगीन माहौल में निकाला गया जुलूस
लखीमपुर खीरी जिले की सदर तहसील के कस्बा खीरी में मोहर्रम की आठवीं का जुलूस बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे सुन्नी इमामबाड़े से गमगीन माहौल में शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन तथा कर्बला के शहीदों की याद में मातम किया। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गो और प्रमुख रास्तो से निकला गया।