कोल: पहाड़ीपुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ड्यूटी जा रहे बाइक सवार डॉक्टर की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Dec 20, 2025 पहाड़ीपुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ड्यूटी जा रहे बाइक सवार डॉक्टर की मौत हो गई। 34 वर्षीय डॉक्टर आबिद शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक थे। आबिद छर्रा से बाइक पर सवार होकर हॉस्पिटल जाने के लिए निकले थे। शनिवार सुबह पहाड़ीपुर के निकट पहुंचते ही ईट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।