गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा के पास सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखावा के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को 12 बजे दो लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और कुछ देर तक मौ