छिबरामऊ: तालग्राम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के 174 कट पर बस-ट्रक के हादसे में 2 की मौत, 12 लोग हुए घायल, घायलों को कराया गया भर्ती
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा तालग्राम थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 174 कट पर तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने को लेकर आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई जिसमें 12 लोग घायल हो गए वहीं दो की मौत हो गई। हालांकि यह घटना मंगलवार की सुबह 10:20 की बताई जा रही हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती।