अहरौरा थाना क्षेत्र के आनंदीपुर के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक वाहन से 6 पशु बरामद किया गया। लेकिन रास्ते से तीन पशु गायब हो गए। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वाहन चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर 6 पशुओं में से तीन पशु कहां गायब हो गए। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।