मंदसौर: मोरवनी दोह से रामघाट तक जल व्यवस्था का निरीक्षण कर नपा अध्यक्ष ने निर्बाध पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए
मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने जलकल समिति के साथ मोरवनी दोह से रामघाट तक जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया,उन्होंने अधिकारियों को मानसून के दौरान भी शहरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,निरीक्षण में जलकल सभापति निलेश जैन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे,