लोहरदगा: लोहरदगा खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में विभिन्न प्रतिष्ठानों से दाल, चावल समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित।
लोहरदगा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर ने अपर बाजार एवं ईस्ट गोला रोड स्थित कई थोक और खुदरा खाद्यान्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।