रामगढ़ में दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाया गया, इस बीच रामगढ़ शहर को रोशनी से सजाया गया और लोगों ने घरों और पूजा स्थलों पर पूजा-अर्चना की। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा के साथ-साथ काली पूजा का भी आयोजन किया गया।