चंडी: पेट्रो जलप्रपात में नहाने के दौरान चंडी के युवक की मौत, एक घायल
झारखंड के कोडरमा जिले स्थित सतगावां प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पेट्रो जलप्रपात में शुक्रवार को नहाने के दौरान हुए हादसे में चंडी के एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र निवासी जनार्दन प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सतनाग गांव निवासी 36 वर्षीय गौतम कुमार