गढ़वा: गढ़वा में ड्यूटी पर जाने से पहले जूते में छिपे करैत ने गार्ड को डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Jul 1, 2026 गढ़वा समाहरणालय के सामने स्थित हेलीपैड पार्क में तैनात एक गार्ड को ड्यूटी पर जाने की तैयारी के दौरान जूते में छिपे करैत सांप ने डस लिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गढ़वा थाना क्षेत्र के भरटिया गांव निवासी लक्ष्मण पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सुबास कुमार हेलीपैड पार्क में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं