सहार: सहार में जीविका दीदियों ने ली मतदाता शपथ, कहा- 'वोट देने जाना है, फ़र्ज़ निभाना है' और लिया मतदान का संकल्प
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार शनिवार को सहार प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी जीविका दीदियों ने आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित जीविका दीदियों ने एक स्वर में