गोपालगंज: हरखुआ के पास घरेलू विवाद से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ के पास नहर में एक महिला ने घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या के उद्देश्य से छलांग लगा दी। घटना देख आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्काल नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए शनिवार को दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान