सहारनपुर: सहारनपुर में गोरख गंगा घाट सरोवर में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक की मांग, गोमूत्र के फव्वारे लगाने की दी चेतावनी
मानकमऊ स्थित प्राचीन गोग्हा माहड़ी पर गोरख गंगा घाट सरोवर को लेकर श्री गुग्घा माहड़ी सुधार सभा (रजि.) ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहारनपुर को मंगलवार दोपहर 1:00 बजे ज्ञापन सौंपकर सरोवर की धार्मिक गरिमा और पवित्रता बनाए रखने की मांग की है। सभा ने सरोवर में गैर‑सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और पूजा‑अर्चना के समय प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।