गभाना: गभाना राजघराने के जूनियर स्टेट के राजा दीपेंद्रराज सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
गभाना राजघराने के जूनियर स्टेट के राजा दीपेंद्रराज सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 70 वर्षीय दीपेंद्रराज सिंह का सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गभाना समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक छा गया। राजनैतिक दलों, व्यापारियों और आम लोगों ने इसे क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति बताया है।