संग्रामपुर: संग्रामपुर बस स्टैंड: जर्जर यात्री शेड बना खतरा, यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं
नगर पंचायत संग्रामपुर के बस स्टैंड के समीप स्थित यात्री शेड इन दिनों जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। वर्षों तक अतिक्रमण की आड़ में ढका रहने के कारण इसकी बदहाल स्थिति सामने नहीं आ सकी थी, लेकिन हाल ही में अतिक्रमण हटने के बाद यात्री शेड की खस्ताहाल तस्वीर उजागर हुई है। स्थिति यह है कि अब यह यात्रियों के बैठने