अररिया: धामा मटियारी गांव में घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jan 27, 2025 अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के धामा मटियारी गांव में सोमवार की शाम देवर मो साबिर ,मिठु ने अपनी भाभी बीवी दर्कशा को मारपीट कर अध्य मरा कर दिया। इसकी सूचना 112 पुलिस को दिया गया। जंहा पुलिस ने खोजबीन करने के बाद मक्का के खेत से महिला को बरामद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जिसका इलाज डॉ नीरज कुमार की देखरेख में चल रहा है।