अररिया: बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर निकाली शांतिपूर्ण रैली
Araria, Araria | Jan 27, 2025 बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने अपनी विभिन्न 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब शांतिपूर्ण रैली निकाली। रैली शहर के मार्केटिंग यार्ड से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए चांदनी चौक पहुंची। इसके बाद रैली समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंच गई, जहां यह प्रदर्शन में बदल गया।