बेलदौर: नवादा में पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने नवादा घाट पर बागमती नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को बड़ा झटका दे दिया। निर्माणाधीन पुल के एक स्पैन का सुपर स्ट्रक्चर अचानक गिर जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ढलाई कार्य के लिए सेंट्रिंग (centering) और लोहे की छड़ें बांध दी गई थीं तथा अगले दिन यानी आज मंगलवार को ढलाई