चूरू: कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम अर्पिता सोनी ने जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक ली, दिए निर्देश
Churu, Churu | Jun 19, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिशन वात्सल्य योजना एवं किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत गठित जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीएम सोनी ने शाम 5 बजे करीब कहा कि बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभागीय समन्वय रहे।