चूरू: ओम कॉलोनी अंडरब्रीज व अग्रसेन नगर में एसटीपी का कार्य होगा शुरू, MLA हरलाल सहारण ने सैनिक बस्ती में सवाल का दिया जवाब
Churu, Churu | Jun 19, 2025 चूरू शहर के अग्रसेन नगर एसटीपी और ओम कॉलोनी के अंडरब्रीज का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। विधायक हरलाल सहारण ने सैनिक बस्ती में मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब देते हुए दोपहर 1 बजे करीब कहा कि अग्रसेन नगर एसटीपी के लिये 70 करोड़ रुपए मिलें हैं। यहां अभी बचे हुए एरिया में पाइप लाइन डाली जाएगी।