पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कैलाश अपार्टमेंट में युवक को बंधक बनाकर मारपीट, दो गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर स्थित कैलाश अपार्टमेंट में रहने वाले एक युवक के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई है।युवक की पहचान प्रदीप पाठक के तौर पर हुई है, जो ओला कंपनी में ड्राइवर है। फिलहाल युवक को सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना में शामिल दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। पीड़ित प्रदीप पाठक मूल रूप से झांसी थाना नारायणपुर का रहने वाला है।