धार: बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत धार में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान, मेला परिसर में भीख मांगते दिखे बच्चे
Dhar, Dhar | Oct 11, 2024 शुक्रवार को धार में जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग,पुलिस और वन स्टॉप सेंटर ने संयुक्त रूप से भिक्षा वृत्ति करने वाले बच्चों और उनके परिजनों को समझाइश दी।भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला स्तर और विकासखंड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुभाष जैन ने बताया कि भिक्षा वृत्ति उन्मूलन के लिए जिला स्तर और परियोजना स्तर पर दल बनाए गए है।