धार: मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव सेवा समिति ने धारेश्वर मंदिर पर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु बांटे शस्त्र
Dhar, Dhar | Oct 11, 2024 धार में मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव सेवा समिति धारेश्वर मंदिर द्वारा शारदीय नवरात्रि पर महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्मरक्षा ओर सुरक्षा को लेकर एक अनूठी पहल की गई। यहां पर बालिकाओं एवं महिलाओं को तलवार स्वरूप शस्त्र भेंट किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं धार महु लोकसभा से सांसद सावित्री ठाकुर भी शामिल हुई।