धार: ग्राम चिकलिया में सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे का कुएं में मिला शव, पास में मोबाइल व बाइक भी मिली
Dhar, Dhar | Oct 11, 2024 सरदारपुर के भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे का शव ग्राम चिकलिया में कुएं में मिला है। खेत मालिक घास काटने के लिए पहुंचा तो उसने शव को पानी में तैरते हुए देखा। सूचना के बाद तिरला पुलिस टीम मौके पर पहुंची व ग्रामीण की मदद से लाश को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा बनाया व शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा है।