सरमथुरा: चलती बाइक आग का गोला बनी, चालक ने कूदकर बचाई जान
धौलपुर। जिले के आंगई थाना क्षेत्र में बुधवार को एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बाइक सवार ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार सोनू पंडित अपनी बाइक से गांव से पार्वती बांध की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अस्पताल के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पहुंचे, बाइक से अचान