जबलपुर: दीनदयाल बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत
जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल बस स्टैंड के पास आज उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकाबू तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे युवक को बेरहमी से रौंद दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों का गुस्सा