Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

दमोह: अमृतवेला में सिंधी कैंप के गुरुद्वारे से निकली प्रभातफेरी, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष हुए शामिल

Damoh, Damoh | Nov 2, 2025
दमोह शहर के सिंधी कैंप स्थित गुरुद्वारा से आज रविवार सुबह 5 बजे अमृत वेला के अवसर पर सिक्ख समाज के द्वारा अंतिम दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्याओं ने महिला पुरुषों ने शामिल होकर गुरुवानक देव जी को याद करते हुए। भजन कीर्तन कर प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। विगत 11 दिनों से अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे।

MORE NEWS

मारूताल में फब्बारा बनी पाइप लाइन, दो माह से बह रहा पानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता; जल बर्बादी रोकने की मांग

दमोह। जिले के भड़ाबारी गांव के समीप भड़ाबारी रोड पर पिछले करीब दो माह से पाइप लाइन या जल स्रोत से लगातार पानी बहने का मामला सामने आया है। भीषण गर्मी के दौर में हो रही इस जल बर्बादी को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण योगेश यादव ने बताया कि लंबे समय से सड़क किनारे पानी फव्वारे की तरह बह रहा है, जिससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो रहा है। एक ओर जहां कई क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी की कमी की समस्या बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का लगातार बहना संसाधनों की बर्बादी को दर्शाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं किए जाने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द समस्या का स

मारूताल में फब्बारा बनी पाइप लाइन, दो माह से बह रहा पानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता; जल बर्बादी रोकने की मांग दमोह। जिले के भड़ाबारी गांव के समीप भड़ाबारी रोड पर पिछले करीब दो माह से पाइप लाइन या जल स्रोत से लगातार पानी बहने का मामला सामने आया है। भीषण गर्मी के दौर में हो रही इस जल बर्बादी को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण योगेश यादव ने बताया कि लंबे समय से सड़क किनारे पानी फव्वारे की तरह बह रहा है, जिससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो रहा है। एक ओर जहां कई क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी की कमी की समस्या बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का लगातार बहना संसाधनों की बर्बादी को दर्शाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं किए जाने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द समस्या का स

Damoh, Damoh | Jun 12, 2026

नारी शक्ति: विकसित भारत का सबसे बड़ा आधार!

#12YearsOfNariShakti

नारी शक्ति: विकसित भारत का सबसे बड़ा आधार! #12YearsOfNariShakti

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

बड़ापुरा में पत्थर पटककर जानलेवा हमले घायल युवक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत

दोस्त ने किया था जानलेवा हमला, आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस 

दमोह। शहर के बड़ापुरा क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद उसके ही दोस्त ने पत्थर पटककर उस पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार बड़ापुरा निवासी कल्लू उर्फ कमलेश अहिरवार (27) पिता राजकुमार अहिरवार पर उसके परिचित युवक ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जबलपुर में इलाज के दौरान बुधवार रात कमलेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शव दमोह पहुंचा। जहां आज गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ापुरा में पत्थर पटककर जानलेवा हमले घायल युवक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत दोस्त ने किया था जानलेवा हमला, आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस दमोह। शहर के बड़ापुरा क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद उसके ही दोस्त ने पत्थर पटककर उस पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार बड़ापुरा निवासी कल्लू उर्फ कमलेश अहिरवार (27) पिता राजकुमार अहिरवार पर उसके परिचित युवक ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबलपुर में इलाज के दौरान बुधवार रात कमलेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शव दमोह पहुंचा। जहां आज गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026

भैंसों को पानी पिलाने गए भाई-बहन तलैया में डूबे, 11 वर्षीय छात्रा की मौत

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेलवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके 6 वर्षीय भाई की ग्रामीणों की तत्परता से जान बच गई। दोनों भाई-बहन घर की भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव स्थित तिवारी की तलैया पर गए थे। इसी दौरान नहाने के लिए पानी में उतरने पर वे गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे।

जानकारी के अनुसार सेलवाड़ा निवासी अनिल यादव की पुत्री गत्तू यादव और पुत्र श्रेयांश यादव भैंसों को पानी पिलाने के लिए तलैया पर गए थे। भैंसों के पानी पीने के दौरान दोनों बच्चे भी नहाने के लिए पानी में उतर गए। कुछ ही देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में कूदकर दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

घटना के बाद दोनों बच्चों को तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 11 वर्षीय गत्तू यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रेयांश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृत बालिका कक्षा सातवीं की छात्रा थी, जबकि उसका भाई दूसरी कक्षा में पढ़ता है।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होना सामने आया है।

भैंसों को पानी पिलाने गए भाई-बहन तलैया में डूबे, 11 वर्षीय छात्रा की मौत दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेलवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके 6 वर्षीय भाई की ग्रामीणों की तत्परता से जान बच गई। दोनों भाई-बहन घर की भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव स्थित तिवारी की तलैया पर गए थे। इसी दौरान नहाने के लिए पानी में उतरने पर वे गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे। जानकारी के अनुसार सेलवाड़ा निवासी अनिल यादव की पुत्री गत्तू यादव और पुत्र श्रेयांश यादव भैंसों को पानी पिलाने के लिए तलैया पर गए थे। भैंसों के पानी पीने के दौरान दोनों बच्चे भी नहाने के लिए पानी में उतर गए। कुछ ही देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में कूदकर दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद दोनों बच्चों को तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 11 वर्षीय गत्तू यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रेयांश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृत बालिका कक्षा सातवीं की छात्रा थी, जबकि उसका भाई दूसरी कक्षा में पढ़ता है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होना सामने आया है।

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मर्ग क्रमांक 41/2026 की जांच के दौरान 26 मार्च 2026 को अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के तहत राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया और सुशीला कुचबंदिया निवासी जबलपुर नाका, दमोह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान तीनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के द्वारा प्रत्येक आरोपी पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विवेचना अधिकारी सीएसपी एच.आर. पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली TI मनीष कुमार ने टीम के साथ आज गुरुवार शाम 4 बजे तीनों फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मर्ग क्रमांक 41/2026 की जांच के दौरान 26 मार्च 2026 को अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के तहत राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया और सुशीला कुचबंदिया निवासी जबलपुर नाका, दमोह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान तीनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के द्वारा प्रत्येक आरोपी पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विवेचना अधिकारी सीएसपी एच.आर. पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली TI मनीष कुमार ने टीम के साथ आज गुरुवार शाम 4 बजे तीनों फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026