सासनी: विजयगढ़ रोड गंदा नाला पुलिया से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 11 किलो 500 ग्राम गांजा हुआ बरामद
Sasni, Hathras | Aug 31, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान विजयगढ़ रोड गंदा नाला पुलिया से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से करीब 110000 रुपए कीमत का 11 किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है।