सासनी: गांव लोहर्रा रुदायन रोड बंबा के पास खेत पर पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Sasni, Hathras | Aug 29, 2024 सासनी क्षेत्र के गांव लोहर्रा रुदायन रोड बंबा के पास खेत पर पेड़ पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए साथ ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले को लेकर आगे की आवश्यक जांच में जुट गई है।