सासनी: विवेकानंद शक्ति योजना के तहत R G कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल ममोता खुर्द में छात्र-छात्राओं को वितरित किये गए टेबलेट
Sasni, Hathras | Aug 30, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के R G कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल ममोता खुर्द सासनी हाथरस मे विवेकानंद शक्ति योजना के तहत 30 अगस्त को जीएनएम के छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचकर हाथरस भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी ने छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए।