सासनी: सासनी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया अपमिश्रित देसी शराब यूरिया बरामद
Sasni, Hathras | Aug 30, 2024 हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार अवैध शराब की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम को लेकर कार्यवाही करते हुए कोतवाली सासनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बालाचारी को पुलिस निगरानी में लिया है। जिनके कब्जे से 15 लीटर अपमिश्रित देसी शराब बाद 2 किलोग्राम यूरिया बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।