लाडपुरा: कोटा स्टेशन पर चलती ट्रेन से महिला यात्री के गले से सोने की चेन तोड़कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद
Ladpura, Kota | Mar 25, 2025 कोटा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से महिला की सोने की चेन तोड़कर भागने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर उससे सोने की चेन को बरामद किया है। जीआरपी के पुलिस उपअधीक्षक शंकरलाल ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि 24 मार्च को सूचना मिली कि दुरंतो एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम में सवार महिला यात्री की सोने की चेन तोड़कर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।