लाडपुरा: जिले में एक NEET स्टूडेंट ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, बिहार के नालंदा का रहने वाला था मृतक
Ladpura, Kota | Mar 25, 2025 कोटा में 17 साल के NEET स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और हॉस्पिटल लेकर गए। हादसा जवाहर नगर थाना इलाके का है। सीआई राम लक्ष्मण ने बताया- स्टूडेंट बिहार के नालंदा का रहने वाला था। जवाहर नगर इलाके में हॉस्टल में रहता था। वह आज सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।