बेलदौर: रोहियामा गांव में में 8 वर्षीय बालक को सांप ने काटा, बेलदौर पीएचसी में चल रहा इलाज।
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत रोहियामा गांव में शुक्रवार को एक आठ वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया। घायल बालक की पहचान रोहियामा निवासी शत्रुघ्न के आठ वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार गांव के बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान उसके बाएं पैर में सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में बेलदौर प्राथमिक स