रॉबर्ट्सगंज: करमा पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
करमा पुलिस द्वारा एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ शनिवार दोपहर तीन बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश में जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,मुखबिर की सूचना पर ग्राम केकराही स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में छापेमारी की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।