सेवराई: गाजीपुर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, टूटे बिजली के खंभे और पेड़
गाजीपुर के दुल्लहपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई, जहां भुड़कुड़ा कोतवाली के गौरा खास गांव के पास जखनिया-दुल्लहपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। आंधी के चलते सड़क किनारे खड़े तीन शीशम के पेड़ और बिजली के तीन खंभे अचानक गिर पड़े, जिससे बिजली के तार टूटकर सड़क पर फैल गए और आवागमन ठप हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।