जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, टीकमगढ़ द्वारा भूतपूर्व सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने बीर नारियों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के देश के प्रति योगदान को याद करना था।