नावकोठी: विष्णुपुर से एक 5 वर्षीय बच्चा लापता,परिजन खोजने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार
विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद साबिर का 5 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आर्यन बीते रात से सैदपुर चौक से लापता हो गया है। परिजन पूरी रात उसको ढूंढे हैं लेकिन कोई अता-पता नहीं चला है। उसने थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस को लिखित आवेदन देकर ढूंढने की गुहार लगाई है।