🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में निकली तिरंगा यात्राएं।
#दतिया जिले में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों एवं शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बीकर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्राओं में ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ सभी ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। 🇮🇳
#datia #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
#हर_घर_तिरंगा #HarGharTiranga
Datia, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026