पीपलदा: अयाना की बेटी खनक राठौर बनीं एक दिन की इटावा एसडीएम, सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण
Pipalda, Kota | Mar 24, 2026 जिले के इटावा उपखंड में मंगलवार को अयाना क्षेत्र की 14 वर्षीय प्रतिभावान बालिका खनक राठौर को एक दिन के लिए उपखंड अधिकारी (SDM) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर ने खनक के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी और क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी एक मजबूत संदेश दिया कि वे भी नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं। खनक राठौर पहले से ही अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं।