भरथना: लखना कस्वे के बकेवर मार्ग पर ईको कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, पिता का पैर टूटा
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना-बकेवर मार्ग पर इन्द्रा कॉलोनी के सामने बुधवार दोपहर 1बजे अनियंत्रित ईको कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लवेदी थाना क्षेत्र सारंगपुर निवासी श्रीचन्द्र पाल का पैर टूट गया, जबकि उनके पुत्र सुन्दर सिंह उर्फ नीरज घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने दोनों को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचे.