सिवनी: जिला अस्पताल में चला 'सेफ क्लिक अभियान 2.0', साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक
Seoni, Seoni | Jun 29, 2026 सिवनी जिला अस्पताल परिसर में "सेफ क्लिक अभियान 2.0" के तहत लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार को इस दौरान पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने मरीजों, परिजनों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए।