गुरारू: गुरारू-रफीगंज मार्ग पर सदोपुर के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, मामला दर्ज
Guraru, Gaya | May 9, 2026 थाना क्षेत्र के सदोपुर गांव के समीप विगत 1 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए थे। मृतका की पहचान ईगुनी गांव निवासी अंचल कुमारी के रूप में हुई। घायल पति धनंजय कुमार ने अपने फर्द बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से रफीगंज पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी।