बड़वाह नर्मदा नदी पर ब्रॉडगेज रेलवे ब्रिज का कार्य मोरटक्का से नावघाट खेड़ी तक करीब 90 करोड़ की लागत का स्ट्रक्चर निर्माण अंतिम चरण में है। 834 मीटर लंबे इस विशालकाय पुल का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी का कार्य दीपावली तक पूरा हो जाएगा। वही आकोला से खंडवा होते हुए महू तक ब्रॉडगेज ट्रेन हेतु ट्रैक निर्माण का कार्य द्रुत गति से चल रहा है