प्रतापपुर: गणेशपुर के जंगल में विचरण कर रहे हाथियों के दल के चलते ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
प्रतापपुर रेंज के सर्किल टुकुडाड अंतर्गत ग्राम गणेशपुर के जंगल में हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। हाथी मित्र दल द्वारा लगातार उनकी निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह दल धरमपुर, दलदली, अम्माडांड, सिंगराकोटिया, बगड़ा और करंजवार की ओर बढ़ सकता है या पुनः वापस भी लौट सकता है। वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामवासियों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है।