प्रयागराज: हुसैन की याद में अंगारों पर अदा की गई नमाज, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
प्रयागराज के कर्बला में शिया समुदाय द्वारा हुसैन की याद में अंगारों पर नमाज अदा करते एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो प्रयागराज के कर्बला का है,जहां पर मातम के दौरान आग का अंगारा जलाकर उस पर चटाई रखकर लोग नमाज अदा करते हैं और हुसैन से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं।